Friday, 3 March 2017

250 Crore rupee Undisclosed Income Detected under Operation Clean Money

Operation Clean Money: 250 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का पता लगा
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने हजारों ऐसे लोगों के पास से 250 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का पता लगाया है जिन्होंने नोटबंदी के फैसले के बाद बड़ी मात्रा में बैंकों में पैसा जमा करवाया, लेकिन आयकर विभाग की ओर से पूछे गए उन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जो ऑपरेशन क्लीन मनी के अंतर्गत पूछे गए थे। गौरतलब है कि नोटबंदी का फैसला बीते साल 8 नवंबर को लिया गया था।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग की कई टीमों ने देशभर में करीब 230 से ज्यादा सर्वे किए। अधिकारियों के अनुसार ये सर्वे केवल व्यक्तियों और कंपनियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किए गए। विभाग ने पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रतिष्ठानों में ये सर्वे किए।
अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वे के जरिए 250 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है। इस राशि के बारे में अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषणा किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 31 मार्च तक ही खुली है।
आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान प्राप्त भारी भरकम आंकड़ों के विश्लेषण और उनकी जांच के लिए दो कंपनियों को काम में लगाया है। ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत विभाग को 15 फरवरी तक ऐसे खातों से संबंधित 6 लाख जवाब एवं प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं।


Operation Clean Money 250 Crore Se Jyada Ki AGhosit Aay Ka Pata Laga br Naee Delhi Aaykar Vibhag ne HaJaron Aise Logon Ke Paas Lagaya Hai Jinhone NoteBandi Faisle Baad Badi Matra Me Banks Paisa Jama Karwaya, Lekin Or Puchhe Gaye Un Sawalon SantoshJanak Jawab Nahi Diya Jo Antargat The । Gaurtalab Faisla Beete Sal 8 November Ko Liya Gaya Tha Adhikariyon Bataya Kai Teams Deshbhar Karib 230 Survey Kiye Anusaar Ye Kewal Vyaktiyon Aur Kampaniyon Vyavsayik Pratishthano Punjab Gujarat Maharashtra Tamilnadu Karnataka Rashtriya Rajdhani Sthit Is Jariye Chala Rashi Bare Ab Pime Minister Garib Kalyann Yojana Tahat Ghoshna Jane Ummeed Aapko Bata Dein 31 March Tak Hee Khuli Dauran Prapt Bhari Bharkam Ankdon Vishleshnan Unki Janch Liye Do Kaam 15 February Khaton Sambandhit 6 Lakh Aivam Pratikriyaein Hui Hain

No comments:

Post a comment

satta king tw